अल्मोड़ा, दिसम्बर 30 -- जीआईसी कमलेश्वर में अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन की ओर से हुई शेयर आउट इवेंट (विज्ञान प्रदर्शनी) में अव्वल आए प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सीनियर वर्ग में रौनक मेहरा पहले, दीपक भाकुनी दूसरे, शालू स्यूनरी तीसरे और जूनियर में हिमांशु व निखिल पहले, रिया व प्रिया दूसरे, पारस व साहिल तीसरे स्थान पर रहे। यहां संरक्षक राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य खजान चन्द्र काण्डपाल, एसएमसी अध्यक्षा गीता भाकुनी, मोहनी देवी, कमला देवी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...