औरैया, दिसम्बर 8 -- कुदरकोट थाना क्षेत्र के वैवाह-चौपाल मार्ग पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। सरायसीस गांव के पास सड़क पार कर रहे 11 वर्षीय बालक को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, संजू कुमार का 11 वर्षीय बेटा आंसू दोपहर करीब दो बजे रोड क्रॉस कर घर वापस जा रहा था। तभी तेज रफ्तार से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया और चालक मौके से फरार हो गया। चोट लगते ही बच्चा सड़क पर तड़पने लगा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और तुरंत उसे निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बालक को रेफर कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुदरकोट थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.