नई दिल्ली, फरवरी 16 -- रोड पर कार या बाइक को पार्क करना महंगा होने वाला है। Cartoq की रिपोर्ट के अनुसार नया नियम बेंगलुरु में जल्द लागू होगा। रिपोर्ट की मानें, तो कार पार्किंग के लिए प्रति घंटे 30 रुपये और बाइक को पार्क करने के लिए हर घंटे 15 रुपये देने होंगे। डेली पास की बात करें, तो कार के लिए यह 150 रुपये और बाइक के लिए 75 रुपये का है। वहीं, मंथली पास की जहां तक बात है, तो रोड पर कार पार्क करने के लिए हर महीने 3 हजार रुपये और मोटरसाइकिल के लिए 1500 रुपये देने होंगे।इन सड़कों से शुरुआत इसकी शुरुआत सीबीडी, हेब्बल और येलाहांका में चुनिंदा सड़कों पर होने की उम्मीद है और फिर इसका विस्तार किया जाएगा। रिपोर्ट्स से अंदाजा लगाया जा रहा है कि नॉर्थ बेंगलुरु में अडिशनल रोड्स को भी इसी मॉडल के लिए चुना जा रहा है। यह अब किसी एक बिजनेस एरिया तक सीमि...