सहरसा, जनवरी 5 -- महिषी। रोड नम्बर 17 से ऐना जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो गयी है। सड़क की जर्जरता के कारण इस राह से होकर लोगों को आवाजाही की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण के बाद विभाग द्वारा उसकी उचित देखरेख नहीं कि गई। यूं तो यह सड़क जगह जगह खराब हो गयी है, लेकिन ऐना के निकट सड़क की हालत काफी जर्जर है। लोगों ने बताया कि इस सड़क में वाहन सहित पैदल यात्रियों को भी चलने में काफी परेशानी होती है। ज्ञात हो कि इस सड़क होकर सैकड़ों वाहनों की प्रतिदिन आवाजाही होती है। लोगों ने बताया कि आये दिन सड़क की जर्जरता के कारण दुर्घटनाएं भी हो जाती है। क्षेत्रीय ग्रामीण अशोक राय, पिंटू मिश्र सहित अन्य ने सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...