नोएडा, दिसम्बर 10 -- नोएडा। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने बुधवार को जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना टैक्स जमा किए दौड़ रहे सात वाहन जब्त किए गए। प्रवर्तन टीम के अनुसार टैक्स और जुर्माना जमा करने के बाद ही इन वाहनों को छोड़ा जाएगा। यदि वाहन मालिक टैक्स और जुर्माना नहीं जमा करेंगे तो वाहन को नीलामी में शामिल कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...