हमीरपुर, फरवरी 24 -- राठ, संवाददाता। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कस्बे की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अभिमन्यु कुमार को सौंपा। जिसमें रोड चौड़ीकरण के नाम पर एक समान व्यवहार किये जाने की मांग की। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया की मुख्य मार्ग में हो रहे चौड़ीकरण के निर्माण में भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। चौड़ीकरण के लिए एक नाप, एक व्यवहार किया जाना चाहिए। राठ में रिंग रोड की अति आवश्यता है जिससे हमीरपुर, उरई, चरखारी एवं ग्रामीणों को जाने वाले छोटे छोटे मार्ग रिंग रोड से जुड़ सके। जिससे बाहर से आने जाने वाले व्यापारिक सामान व आम जनमानस के लिए आवागवन सुगम हो। मौदहा बांध पेयजल परियोजना 10 साल में भी पूरी नहीं हो सकी। आने वा...