पूर्णिया, मार्च 20 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता कसबा कॉलेज चौक से लेकर पूर्वोत्तर छोर बम्माधार तक सड़क का निर्माण हो रहा है। बिजली पोल के रहने से सड़क दो भागों में बंट गया है। दूसरी तरफ रात के अंधेरे में इस पोल से कई ऑटो एवं मैजिक गाड़ी टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। कई बार स्थानीय लोगों ने ठेकेदार से पोल हटाने की मांग भी की है। कुल्ला खास पंचायत के पूर्व मुखिया देवनारायण चौरसिया ने बताया कि बराबर इस रोड पर बिजली पोल से वाहन टकरा रहे हैं। इसे बिजली विभाग को अविलंब शिफ्ट करना चाहिए। इस संबंध में कसबा बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर शशिशेखर आजाद ने बताया कि इसके लिए प्राक्कलन आरडब्ल्यू डी विभाग को दे दिया गया है। शीघ्र ही बिजली पोल को हटा दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.