नई दिल्ली, फरवरी 8 -- नई दिल्ली, वं सं.। आउटर रिंग रोड पर ओखला एनएसआईसी मेट्रो स्टेशन के पास सड़क पिछले एक महीने से ज्यादा समय से टूटी हुई थी। इस प्रमुख मार्ग पर सड़क उखड़ने के साथ ही कई छोटे गड्ढे भी हो गए थे। हिंदुस्तान पड़ताल के बाद 30 जनवरी को यह खबर प्रकाशित होने के बाद रविवार को यहां गड्ढे पैच लगाकर भरे दिखाई दिए। हालांकि सड़क की स्थिति पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है लेकिन जानलेवा हादसे का कारण बन सकने वाले छोटे छोटे गड्ढों को भर दिया गया है। इसी तरह सरोजिनी नगर मार्केट की ओर जाने वाली क्रॉस नंबर तीन की सड़क पर किए गए गड्ढे को बंद कर दिया है। हालांकि, सड़क की मरम्मत अब भी नहीं की गई है। वहीं, ओखला-सरिता विहार अंडरपास में ऊबड़-खाबड़ व टूटी सड़कों की समस्या काफी हद तक हल कर दी गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.