गंगापार, मार्च 10 -- शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में शिवराजपुर से लेकर गाढ़ा कटरा तक नेशनल हाईवे बांदा रोड के किनारे स्थित वाशिंग प्लांट से निकलने वाला सिलिका सैंड सड़क पर फैलकर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। सड़क पर आने-जाने वाले राहगीरों,दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों को इस वजह से काफी परेशानी हो रही है। विशेषकर स्कूली बच्चे एवं स्थानीय नागरिकों के फिसलकर गिरने से चोटिल होने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। यही नहीं, इस सिलिका सैंड की वजह से अब तक कई जानें भी जा चुकी हैं।लेकिन प्रशासन अब तक इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शंकरगढ़ पुलिस द्वारा कई बार प्लांट संचालकों एवं व्यापारियों को सड़क पर फैले सिलिका सैंड को हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं, लेकिन इन निर्देशों को अनसुना कर दिया जाता है। कुछ बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.