मेरठ, फरवरी 8 -- रोहटा। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर रोहटा पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे खड़े रोड़ी से भरे ट्रक से कबाड़ खरीदने जा रहे युवक का बाइक ठेला टकरा गया। इसमें युवक घायल हो गया। उसको सीएचसी में भर्ती कराया। हालात नाजुक देख चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर नहीं दी थी। थिरोट निवासी 19 वर्षीय जीशान पुत्र शाहिद गांव-गांव जाकर बाइक के पीछे ठेली लगाकर कबाड़ खरीदने का काम करता था। शनिवार सुबह वह घर से निकला था। जैसे ही वह मेरठ-बड़ौत मार्ग पर रोहटा पुलिस चौकी के पास पहुंचा तो सड़क किनारे खड़े रोड़ी डस्ट से भरे ट्रक में बाइक ठेला घुस गया। इससे जीशान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी होने पर मौके पर पहुं...