अमरोहा, जनवरी 30 -- बछरायूं, संवाददाता। रोड़ी लदे ट्रक के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों व स्थानीय लोगों ने मौके पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल समझा बुझाकर शांत कराया। मामले में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार कस्बे में पुराना सिंडिकेट बैंक चौराहे के पास निवासी मोनू पुत्र दयाराम प्रजापति की वहीं हलवाई की दुकान है। गुरुवार सुबह वह दुकान खोलने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनका दो वर्षीय पुत्र दक्ष भी दुकान के पास ही स्कूटर पर खड़ा था। बताया जाता है कि तभी मंडी धनौरा की दिशा से आए रोड़ी लदे एक ट्रक ने स्कूटर के पास खड़े मासूम दक्ष को टक्कर मार दी। हादसे में दक्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर परिजन व स्थानीय लोग मौके पर ...