देहरादून, मार्च 20 -- उत्तराखंड परिवहन निगम एससी-एसटी श्रमिक संघ की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक में निलंबित चल रहे रुड़की डिपो के शाखा मंत्री हरिनिवास को सवेतन बहाल करने मांग उठाई। इसके साथ ही डिपो के सहायक महाप्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि शाखा मंत्री का निलंबन द्वेष भावना से किया गया है। यदि उनको बहाल नहीं किया जाता है तो कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर संदीप कुमार, आजाद सिंह, गजेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, अल्ताफ, रुपेंद्र कमार, सत्यपाल सिंह, सुभाषचंद्र जती, इंद्रपाल, अतर सिंह, राजेंद्र, अजय कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.