हरदोई, जनवरी 12 -- हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित रोडवेज वर्कशॉप में रविवार की देर रात में अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी लपटें उठते ही वर्कशॉप परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और काबू पाया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। अग्निशमन अधिकारी शिवराम यादव के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने सूझबूझ और तत्परता के साथ आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त संसाधनों को भी मौके पर लगाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया और उसे वर्कशॉप के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक दिया। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी सुशील कुमार एवं पूरी फायर यूनिट की सक्रिय भूमिका के चलते किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से जान-माल के बड़े नुकसान...