मथुरा, दिसम्बर 27 -- महानगर के व्यस्तम स्टेट बैंक चौराहा स्थित रोडवेज डिपो से नया बस स्टैंट रेलवे पुल तक शुक्रवार को नाला उफन पड़ा। इसके चलते मुख्य मार्ग पर हुआ जलभराव राहगीर व वाहन चालकों के लिए मुसीबत बना रहा। सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम ने नाले की सफाई की, तब कहीं जाकर हालात सामान्य हुए। शुक्रवार को नया बस स्टैंड रेलवे पुल से स्टेट बैंक चौराहे की ओर रोडवेज डिपो के बीच पूर्वाह्न अचानक नाला उफन पड़ा। नाले के उफनने की वजह से यहां अच्छा-खासा जलभराव हो गया। जलभराव की वजह से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया, जबकि वाहन चालकों को भारी दिक्कत का सामाना करना पड़ा। यहां हुए जलभराव की सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंच कर नाले की सफाई कराई, तब कहीं जाकर जल निकासी हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...