शाहजहांपुर, फरवरी 17 -- रोडवेज यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रोडवेज की ओर से रविवार से जनपद के चार नए रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इस पहल से विशेष रूप से कलान क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी, जिन्हें अब तक शाहजहांपुर पहुंचने के लिए अलग-अलग साधनों का सहारा लेना पड़ता था। सबसे अहम बात यह है कि लंबे समय से परिवहन सुविधा से वंचित कोटावारी और सिसैया गांवों को पहली बार रोडवेज बस सेवा की सौगात मिली है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी और शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के लिए आवाजाही आसान हो जाएगी। रोडवेज के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि चारों रूटों पर बसों का संचालन शुरू किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...