लखनऊ, फरवरी 14 -- सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ ने उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम में करीब 10 हजार बसों के लिए 42 हजार ड्राइवर-कंडक्टरों की नियमित भर्ती मांग की है। संघ के प्रदेश महामंत्री जसवंत सिंह ने कहा कि रोडवेज में नियमित कर्मियों की संख्या खत्म हो रही हैं। बसों का संचालन संविदा के हाथों में हैं। परिवहन निगम में बसों के संचालन के लिए जो नॉर्म्स है, वह प्रति बस 2.16 है। इस हिसाब से 21 हजार ड्राइवर और 21 हजार कंडक्टर की भर्ती जरूरी हैं। इस संबंध में संविदा का नियमितिकरण से लेकर कर्मचारियों के बकाया देयकों की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...