रुडकी, जनवरी 30 -- सहारनपुर से हरिद्वार जा रही उत्तर-प्रदेश परिवहन की एक बस सालियर टोल प्लाजा के पास खराब हो गई। इससे यात्रियों को करीब एक घंटा शीतलहर के बीच हाईवे पर खड़े रहना पड़ा। काफी देर इंतजार करने के बाद यात्री रुड़की डिपो की बस से अपने गंतव्य तक पहुंचे। शुक्रवार को यूपी परिवहन निगम की एक बस सुबह करीब 11:00 बजे सहारनपुर से हरिद्वार के लिए रवाना हुई। इस दौरान सालियर के पास टोल प्लाजा के पास हाईवे पर बस अचानक खराबी हो गई। काफी देर तक बस स्टार्ट नहीं होने पर यात्रियों को मजबूरी में नीचे उतरना पड़ा। इसके बाद हरिद्वार जाने वाले यात्रियों ने परिचालक से अपने अतिरिक्त पैसे वापस लिए और उन्हें अन्य बस में बैठने की मांग की, लेकिन कोई बस नहीं आने पर वह घंटों सड़क पर ही खड़े रहे। इसपर यात्रियों ने किसी अन्य डिपो की बस मंगाने की मांग की। हालांकि...