हाथरस, जनवरी 12 -- हाथरस। आगरा रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर शनिवार शाम खुर्जा डिपो के एक बस परिचालक और हाथरस डिपो के एक अक्षम चालक के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद बसों को डिपो के अंदर खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई और स्थिति शांत हो गई। आगरा रोड पर लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए हाथरस रोडवेज प्रशासन ने बसों को डिपो के अंदर खड़ा कराने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा रखी है। इसी क्रम में हाथरस डिपो के अक्षम चालक नरोत्तम सिंह ने खुर्जा डिपो की बस के परिचालक पंकज से सवारियां उतारने के बाद बस को स्टैंड के अंदर ले जाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शी अक्षम चालक जानकी प्रसाद ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.