हरदोई, जनवरी 8 -- हरदोई। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रोडवेज बस स्टैंड परिसर में स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन एआरटीओ अरविंद कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया। 72 बस चालकों एवं 32 परिचालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया। यातायात एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े पंपलेट व बुकलेट वितरित किए गए। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, यातायात निरीक्षक, डॉ. आदित्य त्रिपाठी सहित पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.