मुरादाबाद, अप्रैल 20 -- नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के सख्त निर्देश के बाद भी नालों की साफ-सफाई को लेकर कर्मचारी गंभीर नहीं हो रहे हैं। इसी को लेकर आए दिन नाले चोक होने से लोगों को परेशानी का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। रोडवेज बस स्टैंड के पास नाला चोक होने से गंदा और बदबूदार पानी सड़क पर आ गया है। इससे दुकानदारों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। अनीश सीट कवर वाले, अनमोल शर्मा, अरोड़ा मोटर वाले, अशोक गुप्ता, सिराज ऑटो, विवेक कुमार, राजा शौकर वाले दुकानदारों का कहना था कि गंदा और बदबूदार पानी दुकानों के आगे बहने से ग्राहक पहुंच नहीं रहे हैं। इससे कारोबार चौपट हो गया है। नाला चोक होने से दुकानों के आगे जलभराव अब आम समस्या बन गई है। जानकारी पाकर क्षेत्रीय पार्षद देशरतन कत्याल भी मौके पर पहुंचे। उनकी सूचना पर निगम की टीम मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.