हापुड़, दिसम्बर 13 -- प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत धौलाना विकास खंड में करीब 26 करोड़ की लागत से आठ परियोजनाओं का निर्माण होना है। इनमें गांव धौलाना में बस स्टैंड निर्माण की परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए आरसीसी सेंटर के पास चयनित भूमि का रोडवेज के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसौदिया ने बताया कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत धौलाना गांव में रोडवेज इलेक्ट्रिक बस स्टैंड का निर्माण होना है। इसलिए रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने धौलाना में रोडवेज बस स्टैंड के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया। अगर यहां बस स्टैंड के लिए स्वीकृति मिलती है तो धौलाना से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और बुलंदशहर जाने वाले यात्रियों का सफर सुगम होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.