पिथौरागढ़, मार्च 10 -- सोशल वेलफेयर सोसायटी ने रोडवेज स्टेशन के साथ छेड़छाड न करने को लेकर मेयर को पत्र दिया है। सोयायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि हनुमान मंदिर के पास नया रोडवेज स्टेशन बनाया जा रहा है। वर्तमान में संचालित बस अड्डा यात्रियों के लिए एक मुख्य केंद्र है। इस स्टेशन को बदलने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पडेगा। सोसायटी ने अव्यवस्थित पेयजल व्यवस्था को सही करने को लेकर प्रत्येक वार्ड में टैंक बनाने सहित 9 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान अध्यक्ष कैलाश पुनेठा,सचिव अजय जोशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.