बरेली, मई 5 -- भमोरा। भाई के साथ बाइक से बालाजी मंदिर बदायूं जा रही युवती को तेज गति में रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। महिला बाइक से गिरकर बस के नीचे आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक बिनावर में बस छोड़कर फरार हो गया। बस और बाइक भी कब्जे में ली । भमोरा के अमित कुमार शर्मा ने बताया कि उसकी बड़ी बहन कुसुम लता शर्मा उम्र 24 वर्ष रविवार सुबह उसके साथ बालाजी मंदिर बदायूं जा रही थी। घर से कुछ दूरी पर बरेली-बदायूं हाईवे पर रोडवेज बस ने उसकी बाइक में पीछे टक्कर मार दी, जिससे बाइक से गिरकर उसकी बहन बस के नीचे आ गई और कुचल कर उसकी मौत हो गई। चालक बस को लेकर मौके से भाग गया और उसने बस बिनावर थाने के पहले खड़ी कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने बस और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और शव को पोस्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.