हाथरस, जनवरी 2 -- सासनी.राष्ट्रीय राज मार्ग स्थित राधिका ढाबा के पास एक रोडवेज बस व ट्रक की भिड़ंत हो गई. जिससे रोडवेज बस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप घायल चालक को जिला अस्पताल भिजवाया। मौके पर यातायात बाधित हो गया। जिसे कड़ी मशक्क्त के बाद सुचारु रूप से चालू कराया। गुरुवार की शाम कों आगरा से सवारिया भरकर अलीगढ़ की तरफ जा रहा था। तभी अलीगढ़ की तरफ से ट्रक में चालक सुखबीर पुत्र संतोष निवासी लोधई थाना सहपऊ जनपद हाथरस मैदा लादकर मुंबई जा रहा था जैसे ही राधिका ढाबा के पास पहुँचा तभी आगरा की तरफ से आ रही पीतलनगरी डिपो की बस चालक अशोक कुमार ओवरटेक करने के चक्कर में अलीगढ़ की तरफ से आ रहे ट्रक से भीड़ गई. रोडवेज बस में 28 सवारिया यात्रा कर रही थीं. तभी उन में चीख पुखार मचने लगी. मौके पर राहगीरों भीड़ जम...