हमीरपुर, फरवरी 3 -- हमीरपुर। दिल्ली से लौट रही हमीरपुर डिपो की बस आगे चल रहे आलू लदे ट्रैक्टर के अचानक मुड़ जाने से असंतुलित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। जिससे बस चालक घायल हो गया। एटा जिले के कुरावली के पास हुई दुर्घटना के बाद बस चालक मनीष वर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि बस को परिचालक रिंकू ने एटा डिपो में खड़ा कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...