औरैया, दिसम्बर 4 -- इटावा डिपो की रोडवेज बस में सफर कर रहे एक युवक की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चालक को युवक सीट पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला, जिसके बाद उसे एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार इटावा डिपो की एक बस गुरुवार सुबह इटावा से सवारियां लेकर कानपुर के लिए रवाना हुई थी। बस जब करमपुर के पास पहुंची तो उसमें बैठे एक अज्ञात युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसकी हालत गंभीर देखते हुए चालक बस को सीधे औरैया डिपो लाया और एंबुलेंस बुलाकर युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कोई दस्त...