मऊ, जनवरी 7 -- मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। जिले के मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की देर शाम लगभग आठ बजे आजमगढ़-मुहम्मदाबाद गोहना मुख्य मार्ग स्थित बनियापार गांव के पास मऊ से आजमगढ़ जा रही रोडवेज बस में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। इंजन से धुआं निकलते ही अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में बस चालक ने बस रोक दिया और सभी यात्री सकुशल बस से बाहर निकल गए। अग्नि शमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाया। इस बीच बस में सवार 22 यात्रियों को दूसरे बस से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। अंबेडकर नगर डिपो की बुधवार की शाम को सवारी लेकर मऊ से आजमगढ़ के लिए रवाना हुई। बस ज्यों ही मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र अंतर्गत आजमगढ़-मुहम्मदाबाद गोहना मुख्य मार्ग स्थित बनियापार गांव के पास पहुंची बस के इंजन से शार्ट सर्किट के कारण धुआं निकलने ल...