रुडकी, फरवरी 21 -- रुड़की। रुड़की रोडवेज बस अड्डे से बहादराबाद जा रहे यात्री का बैग बस में छूट गया। बैग में करीब पांच हजार रुपये और जरूरी कागजात रखे थे। परिचालक सुनील कुमार को लावारिस बैग मिलने पर उन्होंने बैग को सुरक्षित जमा करवा दिया। कार्यालय में मिलान के बाद बैग संबंधित यात्री को सौंप दिया गया। एजीएम अमिता सैनी ने कहा कि रोडवेज कर्मियों की ईमानदारी सराहनीय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...