फिरोजाबाद, जनवरी 10 -- शिकोहाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के एटा चौराहा पर असामाजिक तत्वों ने फाउंड्री नगर डिपो की बस पर पथराव कर दिया। अचानक से रोडवेज बस पर पथराव से शीशे टूट गए और यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी अन्यथा पथराव की घटना में कई लोग चोटिल हो सकते थे। फाउंड्री नगर बस डिपो की बस संख्या यूपी 78 एल टी 4285 मैनपुरी से यात्रियों को लेकर आगरा को जा रही थी। जब बस शिकोहाबाद के एटा चौराहा के पास सर्विस रोड पर पहुंची ही थी कि तभी अचानक तीन युवकों ने सर्विस रोड पर आकर रोडवेज डिपो की बस पर पथराव कर दिया। रोडवेज बस पर पथराव की घटना से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। यात्री डर के चलते चीखने चिल्लाने लगे। पथराव से रोडवेज डिपो की बस के शीशे टूट गए। बस के कंडक्टर कमलेश ने बताया कि अचानक से तीन युवक गली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.