आजमगढ़, फरवरी 2 -- आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के भीरा के पास रविवार की रात करीब नौ बजे प्रयागराज से गोरखपुर जा रही गोरखपुर डिपो की बस न रोकने पर आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिये। बस के चालक और परिचालक को जमकर पीटा और बस में तोड़-फोड़ की। परिचालक से हमलावर 19 हजार 200 रुपये लूट कर फरार हो गए। परिचालक दीपक दिक्षित ने छह लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। बरदह थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चार लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.