बरेली, फरवरी 5 -- मीरगंज/ फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। हाईवे पर राधाकृष्ण मंदिर के पास कट पर रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बरेली भेज शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गूला गांव निवासी भगवान दरस मौर्य गुरुवार सुबह मजदूरी करने साथियों के साथ बाइक से बरेली जा रहे थे। सुबह 9.00 बजे फतेहगंज पश्चिमी में रबर फैक्ट्री के राधा कृष्ण मंदिर के सामने हाईवे के कट के पास बरेली की ओर से आई रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वीरेंद्र, बंटी एवं भगवान दास मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी खिरका भेज दिया। इलाज के दौरान भगवानदास (31) पुत्र नत्थू लाल की मौत हो गई। सीएचसी से घायल वीरेंद्र व बंटी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.