बहराइच, फरवरी 1 -- जरवलरोड, संवाददाता। तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने रविवार दोपहर में बाइक में टक्कर मार दी। जरवल से जरवलरोड बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से मुस्तफाबाद सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। जरवलरोड थाने के बसैहिया जगत के मजरे जहांगीर पुरवा निवासी जमीन (55) पुत्र हिदायत अली, खुर्शीद (24) पुत्र कलीमुल्ला रविवार दोपहर 11:00 बजे जरवल से जरवल रोड की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही रोडवेज की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक बस के अगले हिस्से में जाकर फंस गई। इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया जामिन की हालत ज्यादा गंभीर है। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...