महोबा, दिसम्बर 13 -- भीड़ ने चालक के साथ की पिटाई चालक पर लापरवाही के आरोप फोटो 12 एमएचओ 1 परिचय- हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़। खन्ना, संवाददाता। राजमार्ग में तेज गति से जा रही रोडवेज की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आग बबूला जनता ने चालक के साथ मारपीट की। शुक्रवार को कस्बा निवासी ओमप्रकाश अपनी पत्नी बिंदी के साथ बाइक से जा रहा था। कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में रोडवेज की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। रोडवेज की बस कानपुर से महोबा की ओर आ रही थी। दुर्घटना में बाइक सवार महिला उछलकर सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना के लिए चालक को दोषी करार देते हुए लोगों ने घेर लिया और चालक की पिटाई कर दी। राजमार्ग में लोगों की भीड़ जमा होने से राजमार्ग में यातायात व्यव...