फतेहपुर, अगस्त 6 -- फतेहपुर, संवाददाता बिंदकी तहसील से डाक लेकर बकेवर जा रहे फोर्थ क्लास कर्मचारी को खजुहा-बकेवर मार्ग पर रोडवेज बस ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों व कर्मचारियों शव रखकर सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे अफसरों ने समझा बुझाकर डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बिंदकी कस्बा के जहानपुर निवासी 58 वर्षीय अशफाक बिंदकी तहसील में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। बुधवार सुबह अशफाक तहसील से डाक लेकर बकेवर जा रहा था। जैसे ही वह खजुहा बकेवर मार्ग पर शंकर नगर के पास पहुंचा तभी रोडवेज बस उसे कुचलते हुए निकल गई। कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना पर तहसील कर्मचारी व परिजनों ने मौके पर पहुंच चालक को गिरफ्तार कर बस को कब्जे में लेने की कार्रवाई करने की मांग की। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.