अमरोहा, जनवरी 16 -- गजरौला, संवाददाता। रोडवेज बस निकालने को लेकर चालक व कंडक्टर शहर के इंदिरा चौक पर होमगार्डों से भिड़ गए। मौके पर हंगामा खड़ा हो गया, सवारियां बस से उतर गईं। कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। हालांकि बाद में मौजूद लोगों ने विवाद शांत करा दिया व चालक बस को चौपला की तरफ ले गया। शहर के चौपला पर लगने वाले जाम से निजात दिलवाने के लिए पुलिस ने बिजनौर की दिशा से आने वाले भारी वाहनों का रूट शहर के इंदिरा चौक से डायवर्ट किया है। यहां होमगार्डों की ड्यूटी भी लगाई गई है। गुरुवार को होमगार्ड भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर रहे थे कि तभी चांदपुर डिपो की रोडवेज बस बिजनौर की दिशा से आई। होमगार्ड बस को भानपुर रेलवे फाटक मार्ग की ओर डायवर्ट करने लगे। बस चालक ने इस पर विरोध जताया और बस को इंदिरा चौक पर ही बंद कर खड़ा कर दिया। इसके बाद बस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.