गाजीपुर, दिसम्बर 15 -- भांवरकोल। थाना क्षेत्र के शेरपुर कला गांव में खड़ी परिवहन विभाग की बस में लगी बैटरी रविवार रात को चोरों ने पार कर दिया। सोमवार की सुबह जब चालक बस लेकर गाजीपुर चलने को हुआ तो जानकारी हुई। बस के चालक परमेश्वर राय तथा परिचारक बद्दरूदिन ने बताया कि जिला मुख्यालय जाने के लिए बस स्टार्ट करने लगा तो बस स्टार्ट नहीं हुई। जब नीचे उतरकर देखा तो बस में लगी बैटरी गायब थी। इसकी सूचना जिला मुख्यालय के अधिकारियों दी। बाद में बैटरी चोरी की सूचना पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज अनोज सिंह ने बताया कि मामले का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...