चित्रकूट, जनवरी 3 -- चित्रकूट।संवाददाता मऊ थाना क्षेत्र स्थित झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में अहिरी निवासी 55 वर्षीय कैरा को सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कैरा मऊ कस्बे से खरीदारी कर साइकिल से वापस गांव जा रहा था। हादसा गांव के समीप हुआ। गांव के आक्रोशित कुछ लोगों ने बस का पीछा किया। मऊ कस्बे में बस रुकते ही हंगामा शुरू हो गया और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। हंगामा बढ़ता देख चालक-परिचालक बस से नीचे उतरकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और हंगामा शुरू कराया। पुलिस को बस को खड़ा करा लिया। उधर घायल की हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी से प्रयागराज रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...