गाज़ियाबाद, फरवरी 19 -- मोदीनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर बस स्टैंड के सामने तेज रफ्तार रोडवेज बस ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मेरठ के कैलाशपुरी कॉलोनी निवासी अतुल कुमार मोदीनगर में बस स्टैंड के सामने मेरठ जाने के लिए बस के इंतजार में खडे़ थे। इसी बीच गाजियाबाद की और से आ रही तेज रफ्तार वैशाली डिपो की रोडवेज बस ने अतुल को टक्कर मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...