मिर्जापुर, जनवरी 14 -- राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के पास मंगलवार को रोडवेज बस की टक्कर से सवारियों से भरा ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार दस लोग जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों में दो की हालत गंभीर देख उन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। वहीं, चालक बस लेकर मौके से भाग निकला। राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदिहार बाजार से एक ऑटो मंगलवार की शाम लगभग चार बजे सवारियों को लेकर मड़िहान जा रही थी। चालक जैसे ही मड़िहान के लालपुर गांव के पास पहुंचा। सोनभद्र की ओर से आ रही रोडवेज बस ने पीछे से ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने ऑटो के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें एंबुलेंस की मदद से राजगढ़ सामुदा...