बांदा, फरवरी 22 -- बांदा। संवाददाता तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार दूधिया को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। जिससे दूधिया घायल हो गया। बस में बैठे यात्री बाल बाल बच गए। घायल दूधिया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरवां थाना क्षेत्र के बहोरवा पुरवा निवासी 25वर्षीय अंकुल यादव दूध बेचने का धंधा करता है। रविवार की सुबह वह बाइक में दूध लेकर बांदा आ रहा था। तभी नवाब टैक के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े डंपर से भिड़ गई। बस में सवार यात्री बाल बाल बच गए। घायल अंकुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गयाा। बस का अगला हिस्सा भी क्षति ग्रस्त हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...