मुरादाबाद, दिसम्बर 15 -- रोडवेज बस द्वारा ग्रामीण को टक्कर मारने के मामले में ग्रामीण के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना सोनकपुर क्षेत्र के गांव नगला गुजर के रहने वाले नाजिम अली पुत्र अहमद अली ने मुकदमा दर्ज कराया कि 7 दिसंबर को उसके पिता अहमद अली टांडा से घर साइकिल से आ रहे थे। इस बीच उसके पिता को सरथल गांव के पास में करीब 1:50 बजे रोडवेज बस के चालक ने लापरवाही से चलते हुए साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 108 एंबुलेंस से नरौली के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अब तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...