चित्रकूट, दिसम्बर 29 -- चित्रकूट, संवाददाता।कर्वी कोतवाली क्षेत्र स्थित राजापुर मुख्य मार्ग में लोढ़वारा श्रमदान के पास सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित बस सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकरा गई। बस में सवार सभी मुसाफिर बाल-बाल बच गए। हादसे में ई-रिक्शा सवार मां-बेटे गंभीर रुप से घायल हो गए। इलाज के दौरान मां ने दम तोड़ दिया। रोडवेज बस कर्वी से सवारियां लेकर राजापुर की तरफ जा रही थी। लोढ़वारा श्रमदान के पास सामने से सवारी लेकर आ रहे ई-रिक्शा में बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार रही कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद अनियंत्रित बस सड़क के नीचे उतरकर पेड़ से जा टकराई। खुद के ई-रिक्शे में सवार चुनहा पुरवा नई दुनिया निवासी कल्लू का 18 वर्षीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.