फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 17 -- शमसाबाद। रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्राली में आमने सामने भिड़ंत हो गयी। इसमें रोडवेज चालक घायल हो गया। जबकि सवारियां बाल बाल बच गयीं। बस में 11 सवारियां सवार थीं। सूचना पर रोडवेज प्रबंधन ने जांच पड़ताल करायी। ट्रैक्टर चालक ट्राली छोड़कर मौके से भाग गया। फर्रुखाबाद-दिल्ली मार्ग पर दलेलगंज के पास रोडवेज की एटा डिपो की बस सुबह आनंद बिहार से फर्रुखाबाद की ओर जा रही थी। बस में 11 सवारियां थीं। दलेलगंज गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित हो गयी। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली और रोडवेज बस में आमने सामने भिड़ंत हो गयी। आपस में दोनों वाहनों के टकराने से सवारियों में हड़कंप मच गया। सवारियां चीख पुकार करने लगीं। हालांकि बस जहां की तहां रुक गई। रोडवेज बस के अगले हिस्से के परखचे उड़ गये। इसमें रोडवेज चालक नितिश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.