शाहजहांपुर, जनवरी 28 -- हरदोई राजमार्ग पर कनेंग तिराहे के पास निर्माणाधीन पुल के किनारे हरदोई डिपो की बस खाई में उतर गई। बस हरदोई से शाहजहांपुर मुसाफिरों को लेकर आ रही थी। इस दौरान सवारियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। राहगीरों के अनुसार बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बस से बाहर निकाला। घटना की जानकारी विभागीय अधिकारियों को देदी गई। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण चालक द्वारा बस पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। राहत और बचाव कार्यक्रम बस को खाई से बाहर रोड पर निकाला गया। सवारियों को दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना कर दिय...