कानपुर, फरवरी 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सोमवार फिर जामवार साबित हुआ। शहर के प्रमुख मार्गों के अलावा हाईवे पर भी जाम लगा। रोडवेज बसों की अराजकता के चलते झकरकटी पुराना पुल पर इस कदर जाम लगा कि वाहन सवारों को निकलना दूभर हो गया। इसका असर यह हुआ कि झकरकटी आधा पुल से टाटमिल तक वाहनों की कई लेन में लाइन लग गई। इसी तरह नौबस्ता और जूही खलवा पुल पर भी वाहनों की लंबी लाइन लगी। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश पांडेय ने बताया कि रोडवेज बसों की अराजकता की वजह से ही इन पर अंकुश लगाने का खाका तैयार हुआ है। जल्द ही इन बसों के झकरकटी में प्रवेश पर नोइंट्री होगी। सोमवार की वजह से ट्रैफिक फंसते हुए चला। जीटी रोड पर अफीमकोठी से जूही खलवा पुल तक भीषण जाम लगा। बाकी कमी बेतुके चालन से पूरी हुई। इसी तरह सोमवार को दिन में एक बजे गुटैया क्रासिंग से नौ नंबर क्रासिंग तक...