अंबेडकर नगर, जुलाई 7 -- आदेश यात्रियों की शिकायत पर परिवहन निगम के अधिकारियों में एआरएम को लिखा पत्र अब हाफ टिकट लेने पर बच्चों को भी देने की होगी फुल सीट अम्बेडकरनगर, संवाददाता। परिवहन निगम की बसों में बच्चों के साथ सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब हॉफ टिकट पर सफर के दौरान रोडवेज की बसों में बच्चों को भी सीट मिलेगी। आधा किराया लेकर बच्चों को सीट न देने पर परिचालकों की जवाबदेही तय की गई है। शिकायत सही पाए जाने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। परिवार के साथ जब लोग परिवहन निगम की बसों में सफर करते हैं तो परिचालक उनके साथ मौजूद 5 से 12 वर्ष तक के बच्चों का हॉफ टिकट बनाकर आधा किराया वसूलते हैं। किराया लेने के बाद भी अमूमन बच्चों को सीट नहीं देते हैं। सफर के दौरान बच्चों को सीट न देने की आए दिन मिल रहीं शिकायतों को परिवहन मुख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.