गाजीपुर, मार्च 22 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कई वर्षो से रात के समय नगर के बाजार क्षेत्र से रोडवेज बसों का संचालन न होने से नागरिकों और व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त था। इस समस्या को लेकर व्यापारियों ने समाजसेवी अनूप जायसवाल से संपर्क कर पीड़ा व्यक्त की थी। जिसके बाद व्यापारियों की इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने शुक्रवार को वाराणसी कैंट स्थित रोडवेज क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पाण्डेय से मुलाकात कर लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद सैदपुर नगर पंचायत बाजार से होकर सभी रोडवेज बसों के संचालन का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही उन्होंने आदेश के अवहेलना करने वाले चालकों के खिलाफ आम जनमानस के सुविधा के लिए परिवहन विभाग का मोबाइल नंबर 7310309959 भी साझा किया है। जिसपर लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। रोडवेज बसों के संचालन बहाल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.