नोएडा, अप्रैल 17 -- नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो की रोडवेज बसों के लिए संविदा पर 64 महिला परिचालकों का चयन किया गया है। गुरुवार को नोएडा डिपो में आयोजित रोजगार मेले में प्रक्रिया पूरी की गई। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि 27 महिला अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन और 37 ने ऑफलाइन आवेदन किया था। साक्षात्कार के बाद उनका चयन कर लिया गया। चयन के आधार पर इनकी सूची बनाकर शासन को भेजी गई है। वहां से अनुमति मिलने के बाद नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दोनों डिपो में 260 साधारण बसें हैं। सभी बसें सीएनजी चलित हैं। नई बसें भी शासन की ओर से मिलनी हैं। इन बसों में महिला परिचालकों को ड्यूटी दी जाएगी। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में महिला परिचालकों की बसों में नियुक्ति होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.