फतेहपुर, जनवरी 27 -- खागा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के मुख्यालय स्थित सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अब रोडवेज बसें नगर के भीतर से बस स्टॉप नहीं जाएंगी। नई व्यवस्था के तहत अब कानपुर व प्रयागराज से आने वाली रोडवेज बसों को पूर्वी बाईपास होकर आना व जाना पड़ेगा। एआरएम के इस कदम से नगर को जाम के जाल से मुक्ति दिलाने में मदद मिलने की उम्मीद है। नगर में आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए अफसरों ने सिविल सोसाइटी व संगठनों के साथ मंथन किया था। तय किया गया कि पुरानी व्यवस्था फिर से लागू की जाएगी। सीओ दुर्गेश दीप ने एआरएम को पत्र लिखकर रोडवेज बसों को पूर्वी बाईपास से आवागमन के लिए अनुरोध किया था। एआरएम एसपी सिंह ने फतेहपुर डिपो के चालकों व परिचालकों के साथ लीडर रोड, जीरो रोड, मंझनपुर, म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.