प्रयागराज, दिसम्बर 27 -- अंदावा में झूंसी व्यापार मंडल की आपातकालीन बैठक हुई। इसमें वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़ और गोरखपुर मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बसों के कारण हुई समस्याओं से नाराजगी जताई गई। व्यापारियों का आरोप है कि रोडवेज चालक और परिचालक कटका बस स्टैंड से अंदावा चौराहे तक बसों को बेतरतीब ढंग से खड़ा कर रहे हैं, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो जाता है। इस अव्यवस्था से स्थानीय व्यापारी और आमजन त्रस्त हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सूरज सोनकर ने एडीएम सिटी और रोडवेज के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। अधिकारियों ने जल्द समाधान का भरोसा दिया है। अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो व्यापारी विभाग का घेराव करेंगे। बैठक में मुख्य संरक्षक निशिथ वर्मा, शिव शंकर निषाद, मनोज केसरवानी, आशीष कुमार, शाश्वत वर्मा, दशरथ कुशवाहा और धर्मेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.